क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, साइबर टीम ने लौटाए 1.05 लाख

Share
उन्नाव। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए युवक के खाते में पुलिस की साइबर टीम ने 1,00,557 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली।डीह निवासी संकल्प सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन सितंबर को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उसके खाते से 1,00,557 रुपये कट गए। शिकायत मिलते ही कोतवाली सदर की साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की।साइबर टीम के प्रयास से छह सितंबर को पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी रकम 1,00,557 रुपये रिफंड करा दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *