उन्नाव बीजेपी ने तय किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का खाका, बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान

Share
उन्नाव। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। इसके बाद जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक और मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन को समर्पित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाने और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के जीवन में बदलाव आया है। शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाए।जिला प्रभारी ने बताया कि 17 सितंबर को लाभार्थी परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’, विद्यालयों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में 13 प्रमुख रचनात्मक एवं सेवा कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के संचालन के लिए संयोजक व सह-संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *