नीमगांव थाना पुलिस व फरधान थाना पुलिस टीम से मुठभेड़ में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और तमंचे बरामद

Share
जनपद लखीमपुर खीरी। थाना फरधान और नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बेल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसरत अली उर्फ छोटा तालिब निवासी गौरिया और अमान खान उर्फ मान निवासी पठाननपुरवा, थाना फरधान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, कारतूस, करीब 20 मीटर छिला हुआ कॉपर का तार और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ फरधान, नीमगांव समेत कई थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *