नदी की कटान से निर्माणाधीन सड़क पर खतरा बढ़ा, बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे एडीएम

Share

बडहलगंज।क्षेत्र में राप्ती व सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर का असर निर्माणाधीन रामजानकी महामार्ग पर दिखाई देने लगा है। बड़हलगंज ब्लॉक के नेतवार पट्टी गांव के समीप बनाए जा रहे टोल टैक्स स्थल के किनारे का एक हिस्सा राप्ती नदी की कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे निर्माणाधीन टोल स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निर्माणाधीन टोल स्थल के किनारे कटान होने से आसपास के लोगों में भी चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान सरयू नदी के तेवर बदलते रहते हैं। ऐसे में निर्माणाधीन टोल स्थल के आसपास तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि कटान को आगे बढ़ने से रोका जा सके। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर कटान प्रभावित हिस्से की स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक बचाव कार्य कराने की मांग की है। यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग पर खतरा बढ़ जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
बाढ़ से घिरे गांव………..
राप्ती नदी के बाढ़ से कछार क्षेत्र के लखनौरी, लखनौरा, हिंगुहार,  बिहुआ, सूबेदार नगर माझा, खोहिया पट्टी गांव पूरी तरह से घिर गया है। इन गांवों को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न है। वहीं सरयू नदी के बाढ़ से ज्ञानकोल, बगहा, कोलखास, अजयपुरा, गोनघट, कोटियादीपशाह व भैपुरा घिरने की स्थिति में है। सरयू नदी दियारा क्षेत्र के जैतपुर गांव में कृषि योग्य भूमि काटते हुए मौजा की तरफ बढ़ रही है जिससे गांव पर कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। सरयू व राप्ती नदी के जलस्तर में दोबारा बढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
एडीएम ने बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा……………..
एडीएम वित्त व एसडीएम गोला ने बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव से पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया की ज्ञानकोल, बगहा, कोटिया निरंजन, कोलियास गांव में नाव चल रही है। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है व बाढ़ चौकियां सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *