भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनिल शर्मा को किया श्रद्धासुमन अर्पित 

Share
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक अनिल शर्मा जी के निधनोपरान्त पर शुक्रवार को उनके आवास पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय अनिल शर्मा ने अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में जिन आदर्शों और मूल्यों के साथ कार्य किया, वे हमारे लिए प्रेरणादायी हैं। उनका योगदान संगठन और समाज को प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा गणमान्यजनों के साथ दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *