ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 832/2026 धारा 191(2)/191(3)/119(1)/109/126( 2)/352/351(3)/103(1) BNS में वांछित अभियुक्त- चंचल अहिरवार पुत्र स्व० रमेश अहिरवार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी मुहल्ला नेहरुनगर थाना कोतवाली जिला ललितपुर, को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
घटना का विवरण-
दिनांक 28.07.2026 को वादिया मुकदमा श्रीमती किरन उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी कृष्णपाल यादव निवासी सिद्दनपुरा थाना कोतवाली जनपद ललितपुर द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्तगण द्वारा उसके पति कृष्णपाल व सास-ससुर से अवैध रूपयो की माँग करना, मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से हमला कर घायल कर देना व वादिया को जान से मारने की धमकी दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । वादिया के ससुर घनश्याम यादव उम्र करीब 65 वर्ष की दौराने उपचार जनपद झांसी में मृत्यु हो गयी थी, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढोत्तरी की गई है । प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमों को लगाया गया था । गठित टीमों द्वारा पूर्व में 09 अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, इसी क्रम में अभियुक्त चंचल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे