राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर  जिला न्यायालय में हुई बैठक

Share
भदोही। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित होगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में बैठक प्रभारी जनपद न्यायाधीश अमित वर्मा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में हुई। इस दौरान बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते से निस्तारण कराया जाए और विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आमजन को जानकारी मिले और अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि संबंधित विभाग लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समय से कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मौके पर अपर जिला जज द्वितीय एवं नोडल राष्ट्रीय लोक अदालत पुष्पा सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरकिरण कौर, एडीएम एवं नोडल शुभांगी शुक्ला, एआरटीओ भदोही, सीओ ज्ञानपुर सहित प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *