बहराइच। UGC के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिसर में जमीन पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान स्वर्ण आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर भी विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने UGC को वापस लेने की मांग करते हुए इसे काला कानून बताया।raed more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उनका कहना था कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया जाना आवश्यक है। उन्होंने SC/ST अधिनियम में सुधार अथवा आवश्यक बदलाव किए जाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति यानी गरीबी के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग की गई।स्वर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण और कानूनों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को लेकर लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।