बहराइच (पयागपुर तहसील)l विधायक सुभाष त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान गांगूदेवर विकास सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस दौरान लोगों को फल भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिला महामंत्री रण विजय सिंह जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता सुषमा चौधरी ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, अजीत सिंह राजकुमार शुक्ला, जरवल ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह, निशंक त्रिपाठी, प्रमुख संजय जायसवाल पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक मंडल अध्यक्ष गण दुर्गेश सिंह रैकवार प्रमोद पांडे रामनिवास निषाद संतोष गौतम विष्णु दयाल चौहान तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है। विधायक के जन्मदिन पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।