धामपुर (बिजनौर)। थाना धामपुर पुलिस ने जंक्शन कॉलोनी स्थित मंदिर से दानपात्र चोरी होने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई नकदी, टूटा हुआ दानपात्र तथा अवैध असलहे बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।प्राप्त विवरण के अनुसार, 1 सितंबर को वादी शंकरलाल शर्मा (पुत्र स्व. घूरेलाल शर्मा, निवासी धामपुर जंक्शन कॉलोनी) ने थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने मंदिर का दानपात्र चोरी कर उसमें रखे लगभग 15,000 रुपये पार कर दिए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर 3 सितंबर को पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम क्रमशः
अभिषेक जोशी पुत्र सुनील जोशी (निवासी मोहल्ला जोशियान, धामपुर)
सुनील उर्फ भूरे पुत्र हुकम नेगी (निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर, धामपुर)
शाहे आलम पुत्र खुर्शीद अहमद (निवासी ग्राम दित्तनपुर, धामपुर)।
पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त अभिषेक जोशी ने बताया कि उसने मंदिर के दानपात्र में रुपये देखकर चोरी की योजना बनाई थी और इसमें सुनील व शाहे आलम को शामिल किया। तीनों ने रात में मंदिर में घुसकर दानपात्र चुराया और उसे पीछे स्थित बाग में ले जाकर तोड़ दिया। नकदी आपस में बांटकर टूटा दानपात्र वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 5,070/- रुपये
हथियार: 02 अवैध तमंचे (315 बोर), 02 जिंदा कारतूस तथा 01 नाजायज चाकू तथा घटना से संबंधित क्षतिग्रस्त दानपात्र बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभिषेक जोशी पर आर्म्स एक्ट व चोरी सहित पूर्व के 4 मुकदमे, सुनील उर्फ भूरे पर आर्म्स एक्ट व चोरी का 1 मुकदमा तथा शाहे आलम पर चोरी व अन्य धाराओं में 1 मुकदमा पहले से दर्ज है।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक प्रदीप खोखर, हेड कांस्टेबल धर्मवीर खोखर, कांस्टेबल दीपक जावला, अमित, अभिषेक, सौरभ तथा रिक्रूट आरक्षी अमन खोखर, शुभम व अवनी मलिक शामिल रहे।