उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का हुआ शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मियों को वितरण किया गया चेक

Share
भदोही। संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ बुधवार को विकास भवन स्थित डीपीआरसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में यूपीसीओएस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया गया तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, डीएम शैलेश कुमार, सीडीओ बालगोविंद शुक्ल और एडीएम (वि/रा) शुभांगी शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीसीओएस के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जाएगा। भर्ती योग्यता और मेरिट के आधार पर तथा आरक्षण नीति के अनुरूप होगी। रिक्रूटमेंट, पोस्टिंग, अटेंडेंस, सैलरी, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस सहित सभी सेवा लाभों का डिजिटल प्रबंधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा। ईपीएफ और ईएसआई नियमित रूप से जमा होगा। कोई भी आउटसोर्सिंग कंपनी मानदेय से अनावश्यक कटौती नहीं कर सकेगी। कंपनी को सेवा शुल्क सरकार अलग से देगी। कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश सहित सभी वैधानिक लाभ दिए जाएंगे और किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी कर्मचारी को मनमाने ढंग से हटाया नहीं जा सकेगा।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक के साथ एमओयू के तहत कर्मचारियों को 20 से 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा, अग्निकांड में 10 लाख तक, आकस्मिक चिकित्सा के लिए 5 लाख, एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख तक की सहायता, पुत्र की शिक्षा के लिए 8 लाख, पुत्री की शिक्षा के लिए 10 लाख और विवाह के लिए 8 से 10 लाख तक की सहायता की व्यवस्था की जा रही है। मृत्यु की स्थिति में परिवार को 50 हजार की तत्काल सहायता दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि यूपीसीओएस आउटसोर्स कर्मियों के हितों को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया है और डीबीटी के माध्यम से लाभ सीधे खाते में पहुंच रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने इसे सराहनीय पहल बताया। डीएम शैलेश कुमार ने आउटसोर्स कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करें। उन्होंने सफाई कर्मियों को सेफ्टी जैकेट एवं सुरक्षा किट के उपयोग और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया। इस दौरान कन्या विवाह सहायता योजना के तहत पन्नालाल, उमाशंकर, अनिल कुमार और आरती को 55-55 हजार के डेमो चेक वितरित किए गए। इस मौके पर ईओ भदोही दयाशंकर वर्मा, ईओ सुरियावां सुजीत कुमार, ईओ घोसिया एवं खमरिया अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *