राज्य महिला आयोग अध्यक्ष और राज्य सूचना आयुक्त ने होनहार बालिकाओं को किया पुरस्कृत

Share
लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज और विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान दो-दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर-महाविद्यालयुवा महोत्सव उड़ान 2026 का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान और राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने विजयी बालिकाओं को सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंशु केडिया ने दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्देश्यों से अवगत कराया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही बालिकाओं,महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार प्राप्त रहा है। अनेक विदुषी महिलाओं ने वेदों की ऋचाएं लिखी। ऐसे अनेक उदाहरण हैं जिसमें शास्त्रार्थ में निर्णायक की भूमिका का निर्वाह महिलाओं ने किया। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना चाहिए। इसके लिए शिक्षा के साथ कौशल विकास आवश्यक है। सरकार और महिला आयोग उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *