राकेश मिश्रा रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार अवनीश बेरिया ने बुधवार को सीता राम गेस्ट हाउस रसूलाबाद में देव दर्शनों के बाद बुधवार एक प्रेस वार्ता कर अपने अभियान का शंखनाद कर दिया। उन्होंने गांव गांव गली गली सीधे जनता के द्वार जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की घोषणा की है जिसके बाद क्षेत्र में टिकट की दौड़ में लगे अन्य दावेदारों में खलबली मच गई है और उनके सारे समीकरण गड़बड़ाने लगे हैं।प्रेस वार्ता में भावुक होते हुए अवनीश बेरिया ने कहा कि स्व. मेरे पिता राकेश बेरिया की कर्मस्थली रसूलाबाद विधानसभा ही हमारा घर है और यहां की समस्त जनता मेरी अभिभावक है। मैं आप सभी के लिए एक बच्चे के समान हूं। अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना और अपने परिवार यानी रसूलाबाद की जनता की सेवा करना ही मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। मेरे लिए पद नहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए गरीब कमजोर और असहाय वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/पीएम आवास सीएम आवास उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाएं गरीबों के लिए वरदान साबित हुई हैं।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि अवनीश बेरिया जमीनी नेता हैं। स्व राकेश बेरिया ने इस विधानसभा को सींचा है। कार्यकर्ता आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है उसे अपने बीच का अपने घर का बेटा चाहिए। अवनीश में वो क्षमता है कि वो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और रसूलाबाद में कमल खिलाने का काम करेंगे।वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र त्रिपाठी उर्फ जीतू त्रिपाठी ने कहा कि रसूलाबाद को आयातित नहीं स्थानीय चेहरे की जरूरत है। अवनीश बेरिया ने हमेशा सुख-दुख में कार्यकर्ताओं का साथ दिया है। हम सब उनके इस जनसंपर्क अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता पिंकी लल्ला सूर्यभान सिंह सूर्य प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण दुबे अनुरोध दुबे बाबी दुबे अनुराग सिंह आदित्य सिंह राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन मिश्रा रानू मिश्रा भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतू सिंह सहित सैकड़ों पुराने जमीनी और समर्पित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।