उदय प्रताप सिंह सेंगर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Share
हरिकृष्ण कश्यप रसूलाबाद कानपुर देहात।  भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह सेंगर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास की जरूरतों का पूरा खाका मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने मांगपत्र सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की पैरवी की।मुलाकात में सबसे पहले उसरी स्थित प्राचीन काली देवी मंदिर के सुंदरीकरण का मुद्दा उठाया गया। उदय प्रताप सिंह सेंगर ने नवरात्रि के दौरान मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री को शामिल होने का निमंत्रण दिया और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने का भरोसा दिलाया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसके साथ ही क्षेत्र की सड़क और कनेक्टिविटी व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। उदय प्रताप सिंह सेंगर ने उसरी से राना-इटावा होते हुए कठारा और लहरापुर तक संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। उनका कहना था कि मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र का औरैया जनपद से संपर्क आसान होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने बिल्हा से अजनपुर तक मार्ग चौड़ा करने की मांग भी रखी। अजनपुर से तिर्वा-कन्नौज तक सड़क का चौड़ीकरण पहले ही हो चुका है। ऐसे में बिल्हा तक मार्ग के विस्तार से कानपुर देहात और कन्नौज के बीच कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।वहीं बेला-बिधूना संपर्क मार्ग से जोत होते हुए बंदराहा तक डामर सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। इसके अलावा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए उसरी में विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग की गई। उदय प्रताप सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री से कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से रसूलाबाद क्षेत्र में आवागमन, बिजली व्यवस्था, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *