उन्नाव। महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना बारासगवर पुलिस की ओर से ग्राम कुंभी में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सास, बहू, ननद, भाभी, मां-बेटियों और छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और ग्रामीणों को परिवार में प्रेम, सम्मान और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि घर की बहू को बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए तथा बहू और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ वहीं बहुओं से भी सास को मां के समान सम्मान देने और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की अपील की गई।कार्यक्रम में महिलाओं को 1090, 112 और 108 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से परिवार में प्रेम और स्नेह का वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।इस दौरान महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में पहली बार पुलिस विभाग की ओर से इस तरह का आयोजन किया गया है, जिससे परिवार में प्रेम, सम्मान और आपसी सौहार्द बढ़ाने का संदेश मिला है।