एसडीएम के निर्देश भी बेअसर, सीएचसी पुरवा बना तालाब

Share
उन्नाव। बारिश के बाद नगर पंचायत पुरवा की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। पुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में भारी जलभराव के चलते अस्पताल तालाब में तब्दील हो गया है। मुख्य गेट पर घुटनों तक गंदा पानी भरा होने से मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल में प्रवेश करने के लिए उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।सीएचसी परिसर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अस्पताल की रसोई के आसपास भी गंदा पानी जमा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं,read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बुजुर्गों और तीमारदारों को जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुरवा ने सीएचसी परिसर में जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को पाइप डालकर तत्काल पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके प्रशासनिक सख्ती के बाद भी जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी और अस्पताल परिसर में जलभराव बरकरार है।जलभराव की समस्या ने नगर पंचायत पुरवा के ड्रेनेज सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो गंदे पानी के कारण अस्पताल परिसर में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *