आउटसोर्स कर्मियों का पारिश्रमिक बढ़ा, उन्नाव के 1449 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Share
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ तथा आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा किए जाने के कार्यक्रम का उन्नाव में लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड तथा सदर विधायक पंकज गुप्ता की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद उन्नाव के सफाई कर्मियों एवं सीवर सफाई में लगे आउटसोर्स कर्मियों को सेवा कार्य में उपयोग होने वाली किट प्रदान की गई।श्रम विभाग की ओर से कन्या विवाह सहायता योजना के छह लाभार्थियों को 65-65 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक तथा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 13 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
कुशल कर्मियों को 22 हजार, अकुशल को 20 हजार तक पारिश्रमिक
कार्यक्रम में बताया गया कि नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स एजेंसियों को प्रत्येक माह एक से पांच तारीख के बीच कर्मचारियों का पारिश्रमिक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई खाते खुलवाकर निर्धारित धनराशि उनके खातों में जमा कराई जाएगी। कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
शासनादेश के अनुसार कुशल श्रमिक, जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर आदि, को 22 हजार रुपये तक, जबकि अकुशल श्रमिकों को 20 हजार रुपये तक पारिश्रमिक दिए जाने की व्यवस्था की गई है। एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन, महिलाओं, ईडब्ल्यूएस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों तथा भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।
इस व्यवस्था से उन्नाव जिले की 19 नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कार्यरत 1449 आउटसोर्स कर्मियों को लाभ मिलेगा।
‘सरकार का ऐतिहासिक फैसला’ : विधायक
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए उदाहरण है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और बराबरी का अधिकार देने के साथ विकास के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *