ई-रिक्शा सवार महिला का दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे

Share

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला के साथ लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरे ई-रिक्शा में बैठी महिला का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी निवासी गंगोत्री ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान मटेरा थाना क्षेत्र में नानपारा मार्ग पर बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि भागते समय दोनों लुटेरे टोल प्लाजा के पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *