बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे एसडीएम निधि और तहसीलदार, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Share
जमानियां। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मंगलवार को उपजिलाधिकारी निधि और तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम डेढ़गावा, कल्याणचक और पकड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति, आवागमन और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।read  more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/एसडीएम निधि ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, शुद्ध पेयजल, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने राजस्व टीम को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने बाढ़ से घिरे क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की।अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *