उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एलाइड लेदर फिनिशर कंपनी में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरियाई खेड़ा निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लेदर तैयार करने वाले ढोल को चलाने के लिए ओमप्रकाश चेंजओवर चला रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/साथी कर्मचारी आनन-फानन में ओमप्रकाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं, हादसे के बाद फैक्ट्री में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कई श्रमिक बिना सेफ्टी जैकेट और पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम करते नजर आते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि फैक्ट्री में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का कितना पालन किया जा रहा है।