उन्नाव में भाजपा की मंडल-बूथ सत्यापन कार्यशाला, जमीनी नेटवर्क मजबूत करने पर जोर

Share
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मंडल एवं बूथ सत्यापन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ मंडल और बूथ समितियों के रिकॉर्ड को दुरुस्त एवं अपडेट करना रहा।कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अभियान संयोजक डॉ. विमल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रभारी अपने-अपने आवंटित मंडलों में प्रवास कर दो चरणों में सत्यापन कार्य पूरा करेंगे। पहले चरण में मंडल स्तर पर बैठक कर 61 सदस्यीय मंडल कार्यकारिणी का भौतिक एवं संगठनात्मक सत्यापन किया जाएगा। दूसरे चरण में शक्ति केंद्रों का प्रवास कर 12 सदस्यीय बूथ समितियों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य पार्टी के डेटा और अभिलेखों को शत-प्रतिशत सही एवं अपडेट रखना है। सत्यापन के दौरान किसी सदस्य के मोबाइल नंबर अथवा अन्य विवरण में त्रुटि मिलने पर उसे मौके पर ही संशोधित किया जाएगा।कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक भगवती प्रसाद रावत, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, रजनीश वर्मा, मनीष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, सरोज सिंह चौहान, अनिल कुशवाहा और पूर्व जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल समेत भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मौजूद रहे।समापन सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सत्यापन अभियान से पार्टी का जमीनी नेटवर्क और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित होगा। उन्होंने पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों से अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *