भदोही। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख समाजसेवी डॉ. शंभूनाथ उपाध्याय का सोमवार को निधन हो गया। वे सुरियावां के ग्राम पट्टीबेजांव (दलरामपुर) के निवासी थे। गांव के प्रधान भी रह चुके थे। वे लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता डॉ.लोलारख नाथ उपाध्याय के बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/डॉ.शंभूनाथ उपाध्याय ने शिक्षा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षाविद् और समाजसेवी के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। इस दौरान भदोही विधायक जाहिद बेग, जनता दल (यूनाइटेड) जिलाध्यक्ष सर्वेश राय, भदोही पत्रकार संघ के महासचिव मो.फिरोज खां आदि ने डॉ.शंभूनाथ उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ.शंभूनाथ उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए उनके निधन को समाज और शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।