भदोही। श्री इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉ.पंडित मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित प्रबुद्धजनों को उन्होंने संबोधित किया। कार्यक्रम को गैर राजनीतिक भले ही बताया गया था। लेकिन उसमें चेहरे भाजपा के ही दिखाई दिए। कुल मिलाकर प्रबुद्ध सम्मेलन पूरी तरह से भाजपा मय रहा। लोग इसे भाजपा के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री डॉ.पंडित मनोज कुमार पांडेय ने भी अपने संबोधन में भाजपा सरकार की गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भदोही के इस सम्मेलन में प्रबुद्ध समाज हजारों की संख्या में उमड़ा है, जो यह दर्शाता है कि यह समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 90 रुपए से 125 रूपए प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक वृद्धि की है। इससे जहां उचित दर विक्रेताओं को लाभ मिला है तो वहीं गरीबो और पात्र राशन कार्ड धारकों को भी लाभ होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं जैसे कि 17 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और खुले में शौच से मुक्ति (शौचालय निर्माण) का उल्लेख किया और कहा कि आज प्रदेश सुरक्षित हाथों में है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने दशकों तक देश और राज्य की सत्ता पर राज किया और गरीबों, किसानों, युवाओं के हक छीने, आज जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है। अब वे मुद्दाविहीन होकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां चलवाई वे आज चोरी का आरोप लगा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भी गरीब, किसान, युवा, पिछड़ा, दलित और अगड़ा समाज मिलकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगा। वहीं पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि सपा पहले यह तय करे कि ब्राह्मण समाज और पीडीए को लेकर उनके कौन से बयान सही हैं और कौन से गलत। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, राकेश तिवारी पप्पू, ने भी सम्बोधित किया। वहीं अध्यक्षता कर रहे ज़फ़र हसनैन अंसारी मुन्ना बाबू, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, राकेश उर्फ पप्पू तिवारी, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र, ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद, विकास दुबे, पूर्व पालिकाध्यक्ष भदोही अशोक कुमार जायसवाल, लालता प्रसाद सोनकर ने मंत्री जी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जफर हसनैन अंसारी मुन्ना बाबू व संचालन राजेंद्र दुबे ने किया।