राम अनुज धर द्विवेदी को हरिद्वार में मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

Share

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं समाजसेवी राम अनुज धर द्विवेदी को हरिद्वार में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ में साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से आए साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गंगा संरक्षण से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मां गंगा, साहित्य, संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्वानों ने अपने शोधपत्र एवं विचार प्रस्तुत किए। इसी क्रम में सोनभद्र के राम अनुज धर द्विवेदी को ‘दिव्य गंगा सेवी सम्मान-2026’ तथा ‘टी.जी.टी. साहित्य भूषण सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया। श्री द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल सहित विभिन्न सामाजिक एवं सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में साहित्य, संस्कृति, गंगा संरक्षण और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में कवि-कवयित्रियों, साहित्यकारों एवं विद्वानों ने सहभागिता की। दर्जनों कुलपति, प्रोफेसर, संत-महात्मा, लेखक एवं रचनाकार कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद राम अनुज धर द्विवेदी एडवोकेट ने आयोजक मंडल एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति, समाज और मां गंगा की सेवा के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और जीवनधारा का प्रतीक है। कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक केशव पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दूबे, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, आचार्य धीरज द्विवेदी, इन्द्रेश शर्मा, मंजूल चतुर्वेदी, शिवनाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शालिनी रस्तोगी समेत अन्य पदाधिकारी एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकार उपस्थित रहे। आयोजन ने साहित्य, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक चेतना को एक मंच पर जोड़ते हुए सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *