हल्द्वानी,हरीश भाकुनी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 6,93,325 मतदाताओं में से जारी किए गए करीब 2.35 लाख नोटिसों की 100 प्रतिशत तामिली एवं सुनवाई पूर्ण हो चुकी है।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/प्रपत्र-6, 7 व 8 के माध्यम से प्राप्त दावे-आपत्तियों पर कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 11 सितंबर और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा। बैठक में राजनीतिक दलों से पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा त्रुटियों के सुधार के लिए समय रहते आवेदन करने की अपील की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, रेखा कोहली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।