नई दिल्ली, आरक्षण रिफार्म आंदोलन के आगे की रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में सोमवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संगठनों के लोग सम्मिलित भाव से अपनी तीन प्रमुख माँगो को रखने के लिए कार्य योजना बनाई। तय किया गया कि अब सोशल मीडिया पर चल रहे अलग अलग पेज, उनकी अपनी अभिव्यक्ति है। हम जो बोलेंगे वो मीडिया को समय समय से सूचित करते रहेंगे। हम किसी भी कीमत पर जंबो डिमांड नहीं रख सकते हमारी केवल तीन मांग है। इनमें आरक्षण में सुधार हो (रिजर्वेशन रिफार्म ), एससी एसटी एक्ट पूर्णतः समाप्त हो और यूजीसी एक्ट वापस लिया जाए।बैठक का नेतृत्व कर रहे स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि इन तीनों मांगों को लेकर जल्द ही पांच प्रवक्ता और सरकार से बात करने के लिए पांच (पंचों) की भी घोषणा की जाएगी और वही हमारी रणनीति का आधिकारिक पक्ष सरकार और मीडिया में रखेंगे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बैठक में तय हुआ कि न्यायालय का निर्णय आने तक हम पूरे देश में जगह जगह आंदोलन , प्रदर्शन , सत्याग्रह के विभिन्न तरीक़े से करेंगे।शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है कि आरक्षण में सुधार हेतु वार्ता का दौर शुरू हो और एससी, एसटी एक्ट को समाप्त होना चाहिए तथा यूजीसी रोल बैक हो। इन मांगो को सरकार तक कैसे पहुंचना है इसके रणनीति में चर्चा हुआ जिसमें अन्य लोगों ने अपने अपने वक्तव्य दिए और आम सहमत के साथ आगे की रूपरेखा के लिए तैयार हुए।कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह सिकरवार , रवींद्र जठेड़ी , अनूप श्रीवास्तव , अभिनय पांडेय , प्रीत सिंह सिरोही , डा केके मिश्र , शिवम ठाकुर , पंकज धवरैया , कुलदीप पांडेय , मोनिका राठौर , सतीश शर्मा , दीपक गौड़ , सतेंद्र सिंह सिकरवार उर्फ बवाल , सुमित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कहा गया कि हमारी एकता ही हमारी ताकत हो तमाम शक्तियां लगी हैं कि ये आंदोलन बिखर जाए और असफल हो जाए उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है ।