पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित 19 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

Share
*फिरोजाबाद*। थाना टूंडला पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को दीपा चौराहा के सामने स्टेशन के पास से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान सूरज पुत्र मान सिंह निवासी नगला दल, थाना पचोखरा के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। आरोपित थाना टूंडला में दर्ज मुकदमा संख्या 411/26 में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4(1) पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।पुलिस ने आरोपित को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *