*लोहे के गाटर चोरी की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम से अभद्रता, तीन हिरासत में*

Share
*फिरोजाबाद*। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में लोहे के गाटर चोरी होने की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के साथ आरोपी पक्ष द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना देने वाले व्यक्ति ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को चोरी की जानकारी दी थी।सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ का प्रयास किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता और पीआरवी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना पर थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस की ओर से भी एक अभियोग पंजीकृत कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद ने जानकारी देते हुए कार्रवाई की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *