सांसदों ने सरदार हुकम सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की

Share

नई दिल्ली, : राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश; संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर लोक सभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी सरदार हुकम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।सरदार हुकम सिंह एक प्रख्यात सांसद, प्रसिद्ध न्यायविद्, समाज सुधारक और एक सक्षम प्रशासक थे।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/अप्रैल 1948 में वे संविधान सभा के लिए चुने गये; वह अन्तरिम संसद (1950-52) और पहली, दूसरी और तीसरी लोक सभा के सदस्य भी थे। सरदार हुकम सिंह 20 मार्च 1956 को लोक सभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए। दूसरी लोक सभा में वे फिर से उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए। सरदार हुकम सिंह को तीसरी लोक सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया और उन्होंने 17 अप्रैल 1962 से 16 मार्च 1967 तक सदन की अध्यक्षता की। तत्पश्चात, वह 1967 से 1972 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।27 मई 1983 को सरदार हुकम सिंह का निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *