एसपी अभिनव त्यागी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की शिकायतें 

Share
भदोही। एसपी अभिनव त्यागी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायतें रखीं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए। एसपी ने कहा कि भदोही पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *