बहराइच ( जरवल रोड /कैसरगंज )lबारह रबीउल अव्वल के मुकद्दस मौके पर जरो रोड में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, शान-ओ-शौकत और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत कर पैगंबर-ए-इस्लाम, आखिरुज्जमां हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौमे पैदाइश के मुकद्दस मौके पर खुशी का इज़हार किया।जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह नजर आया। विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने पूरे अदब और एहतराम के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर गुजरा और पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का माहौल कायम रहा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कर्मियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और आयोजकों की व्यवस्था के चलते जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस के समापन तक पुलिस बल लगातार मौके पर मौजूद रहा।इस दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश की खुशी मनाते हुए अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया।