नवाबगंज,उन्नाव। क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने अपने छात्र भाइयों को रोचना लगाकर , कलाई में राखी बांधकर अपने बहन धर्म का पालन किया और भाइयों ने अपनी छात्रा बहनों की रक्षा का व्रत लिया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रक्षाबंधन पर गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य राजदुलारी ने पौराणिक कथा के अनुसार देवासुर संग्राम में विजय हेतु गुरु बृहस्पति के निर्देशानुसार इंद्र की पत्नी सुची ने अभिमंत्रित रक्षासूत्र इंद्र की कलाई में बांधा जिससे विजय प्राप्त हुई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/विद्यालय के शिक्षक आनन्द पाल ने ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मेवाड़ की महारानी कर्णवती ने गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के आक्रमण से बचाने के लिए मुगल शासक हुमायूं को राखी भेजी थी किंतु हुमायूँ के समय से न पहुंचने पर महारानी कर्णवती और अन्य रानियों ने जौहर कर अपने प्राण त्याग दिए थे बाद में हुमायूं ने मेवाड़ पहुंच कर बहादुर शाह की सेना को परास्त कर पुनः राज्य राणा सांगा के पुत्रो को सौंप दिया। कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अवधेश कुमार सिंह,जितेंद्र सिंह , आनन्द पाल, गौरव शुक्ला, आशीष यादव, अनुज जी, राजदुलारी जी, जया तिवारी,साक्षी सिंह, सौम्या विश्वकर्मा, रूबी राजपूत, सीता जी, शगुन अवस्थी, रंजना राजपूत,सुनील विश्वकर्मा, पप्पू जालौन, राम आसरे के अलावा तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।