रक्षाबंधन पर झलका सामाजिक सरोकार – कस्तूरबा की छात्राओं को आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’ ने बांटे ट्रैक सूट

Share
गोरखपुर बहन-भाई के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और देशभक्ति की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली। अमर शहीद रवीन्द्र सिंह  की स्मृति में आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’ द्वारा विधानसभा सहजनवा के खजनी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए गए।read more:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/त्योहार के शुभ अवसर पर नया खेल परिधान पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में श्याम मोहन त्रिपाठी, राणा सिंह, सुमित सिंह मंझरिया, राजेश सिंह और अमित सिंह सहित भारतीय युवक संघ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक पंकज सिंह, लेखाकार श्याम किंकर सिंह तथा विद्यालय की वार्डन की उपस्थिति में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *