उन्नाव। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोहरामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मंगलवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सहरावां निवासी कल्लू पुत्र नूरहसन (57) और ग्राम भूड़नखेड़ा मजरा महनौरा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व. सुखलाल (31) को गिरफ्तार किया।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त अलग-अलग मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।