धारदार हथियार से हमला करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार,

Share
किरतपुर । नगर के मोहल्ला मीठा शहीद में धारदार हथियार से हमला कर कई लोगों को घायल करने के मामले में किरतपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जावेद के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को मोहल्ला मीठा शहीद निवासी हाजी कुदरतुल्ला कुरैशी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने उनके पुत्र अमजद, अदनान, सनाउल्ला, पौत्र शादान और नवासे उमैर पर धारदार हथियारों से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। मामले में आबिद, आरिफ, जावेद और बाबू कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान किरतपुर पुलिस ने 24 अगस्त को आरोपी जावेद पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला मीठा शहीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना किरतपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दीपक नागर, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल विकास विकल शामिल रहे। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *