महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मिलीं कौसर जहां

Share

स्थानांतरण-समायोजन और चाइल्ड केयर लीव की दिक्कतों से कराया अवगत, समाधान का मिला आश्वासनसोनभद्र। महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष कौसर जहां सिद्दिकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार देर शाम राबर्ट्सगंज में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चैधरी और सदस्य गीता विश्वकर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद की महिला शिक्षिकाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें पत्रक सौंपा और समाधान की मांग की।जिलाध्यक्ष कौसर जहां सिद्दिकी ने महिला शिक्षिकाओं की प्रमुख समस्याओं को आयोग की उपाध्यक्ष के समक्ष रखते हुए विशेष रूप से स्थानांतरण, समायोजन और चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) से जुड़ी दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के विद्यालयों में तैनात महिला शिक्षिकाओं को नौकरी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों की देखभाल, पति-पत्नी की अलग-अलग स्थानों पर तैनाती, पारिवारिक परिस्थितियों और लंबी दूरी के आवागमन जैसी समस्याएं महिला शिक्षिकाओं के सामने लगातार बनी रहती हैं।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने मांग की कि महिला शिक्षिकाओं की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया को सरल और महिला हितैषी बनाया जाए तथा पात्र शिक्षिकाओं को चाइल्ड केयर लीव का लाभ समयबद्ध तरीके से दिलाया जाए। विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष आशा भारती ने समाज में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक केवल विद्यालय में शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चैधरी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। महिला शिक्षक संघ ने मुलाकात को महिला शिक्षिकाओं के अधिकार, सम्मान और हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य के प्रति आभार जताया। इस दौरान महिला भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चैबे, महिला शिक्षक संघ की परवीन बेगम, साधना, नसरीन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *