सपा ने मनाई बीपी मंडल की जयंती, सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

Share

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को सपा जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीपी मंडल महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्हें भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय के मसीहा के रूप में जाना जाता है। मंडल आयोग के माध्यम से उन्होंने समाज के पिछड़े और गरीब तबकों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteराम निहोर यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बीपी मंडल के विचारों और सामाजिक न्याय की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आदिवासी, पिछड़े, किसान, व्यापारी, नौजवान और अल्पसंख्यक समेत सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं। उनके अनुसार सपा ऐसी पार्टी है जो अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर समाज को छलने का काम कर रही है और इसमें किसी वर्ग का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, कृष्णा पंडित, राजेश विश्वकर्मा, अजीत मौर्य, लल्लू भारती, राजेश, प्रमोद, राजनाथ, अभय राम, अवतार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *