म्योरपुर, सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को म्योरपुर विकास खंड के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।आश्रम-मोड़-दुद्धी मार्ग पर स्थित वन डिपो शिव मंदिर में सत्यमेव जयते सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र, दूध आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की। समिति की ओर से मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। समिति के अध्यक्ष रामचंद्र दुबे एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक आर्य ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को लेकर समिति के सदस्यों ने पूर्व में बैठक कर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण की रूपरेखा तैयार की थी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteस्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। स्वयंसेवक प्रशांत दुबे ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मन को शांति मिलती है और समाज में धार्मिक एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ओम अग्रहरि, रामचंद्र दुबे, दिनेश जायसवाल, सुजीत, मिथिलेश सिंह, गोलू, लालशाह गोंड, प्रशांत दुबे, प्रेमचंद्र भारती, आनंद श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। इसी तरह विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही स्थित शिवपहाड़ी, म्योरपुर कस्बे के शिव मंदिर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा।