पोषाहार से बने व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता में म्योरपुर सेक्टर अव्वल

Share

म्योरपुर (सोनभद्र)। ब्लॉक सभागार म्योरपुर में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए पोषाहार से विभिन्न व्यंजन बनाने की रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 10 सेक्टरों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में म्योरपुर, कुलडोमरी, परासी, कोटा, अनपरा, बीजपुर, जरहां, बेलहत्थी, सांगोबांध एवं किरबिल सेक्टर की कार्यकर्ताओं ने पोषाहार से बनाए गए व्यंजन प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में नैफेड से प्राप्त न्यूट्रीशन पोषाहार से विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किए गए। निर्णायकों ने व्यंजनों की गुणवत्ता, पौष्टिकता और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्राप्त अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मानसिंह गोंड ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने कहा कि बच्चे के गर्भ में आने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार पुष्टाहार उपलब्ध कराने के साथ ही उसे सही तरीके से ग्रहण करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बेहतर पोषण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में म्योरपुर सेक्टर ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम में आशा एवं सुमन शामिल रहीं। परासी सेक्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें सुमन विश्वकर्मा एवं प्रभावती रहीं। वहीं कुलडोमरी सेक्टर तृतीय स्थान पर रहा, जिसकी प्रतिभागी अनीता जायसवाल एवं सीता विश्वकर्मा रहीं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मानसिंह गोंड, सीडीपीओ नागेंद्र भारतीय, आईएसबी श्रीश त्रिपाठी, सुपरवाइजर संगीता वर्मा, बर्फीलाल, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *