पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी पर खुशी, सरकार को दिया धन्यवाद

Share
बलिया। पीआरडी जवानों के मानदेय में प्रतिदिन 100 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर मंगलवार को बलिया विकास भवन परिसर में पीआरडी जवानों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।पीआरडी जवानों ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगों में शामिल थी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर में कार्यरत पीआरडी जवानों को राहत मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पीआरडी जवान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सरकारी कार्यक्रमों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में अपना योगदान देते हैं।जवानों ने कहा कि प्रतिदिन 100 रुपये की बढ़ोतरी भले ही राशि के रूप में छोटी दिखाई दे, लेकिन उनके लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। इससे महंगाई के दौर में परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कुछ अतिरिक्त मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को पीआरडी जवानों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।इस मौके पर पीआरडी जवानों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जवानों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं। मानदेय में वृद्धि से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे पहले से अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *