एसपी जय प्रकाश सिंह ने किया लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल

Share
उन्नाव गंगाघाट थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 2.95 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को वैशाली किन्नर निवासी नई बस्ती डकारी कर्मी बिजालमऊ, थाना गंगाघाट की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए गंगाघाट पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
रविवार रात करीब 9:25 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गंगाघाट क्षेत्र में कनोडिया पंप के आगे विकलांग स्कूल के गेट के अंदर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनों घायल होकर गिर पड़े। वहीं, उनके एक साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान शईम उर्फ सोएब निवासी फतेहपुर, शफीक उर्फ जग्गा निवासी फतेहपुर और अली रजा उर्फ राजा निवासी बाबूपुरवा, कानपुर नगर के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने 6 अगस्त को गंगाघाट क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
नकदी के साथ जेवरात और असलहे बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,95,000 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, दो 315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, ब्रेसलेट समेत बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए।मुठभेड़ में घायल शईम उर्फ सोएब और शफीक उर्फ जग्गा को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। फतेहपुर और कानपुर नगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
फोटो 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *