देशभक्ति की रचनाओं से गूंजा कवि सम्मेलन और मुशायरा

Share

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में शनिवार देर शाम कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवि एवं शायर गुलशन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित काव्य संध्या में नगर के कवियों और शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भर दिया।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन शिक्षक कवि संतोष कुमार सिंह एवं रईस सिद्दीकी ने किया। काव्य संध्या में जनपद के वरिष्ठ कवियों एवं शायरों किशोरी लाल एडवोकेट, डॉ. मुबारक अली, पी.के. प्रचण्ड, रामसूरत वर्मा ‘जलज’, अल्लन बहराइची, राशिद राही, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार पांडेय, रईस सिद्दीकी, संतोष कुमार सिंह, फौक बहराइची, नाजिम बहराइची, सुधीर मेहरोत्रा ‘श्याम’, लक्ष्मीकांत ‘मृदुल’, मयंकर पांडे, तिलक राम ‘अजनबी’, रमेश तिवारी, शाहनवाज खान, मंजूर बहराइची, नजर बहराइची, तारिक बहराइची, फौजिया अमरीन, नन्हेंलाल और शाहिद सईद समेत अन्य रचनाकारों ने काव्यपाठ किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों, देश की एकता और राष्ट्रप्रेम को स्वर दिया। देशभक्ति से जुड़ी रचनाओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक कवियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष प्रतिनिधि राघव टेकड़ीवाल ने साकेत टेकड़ीवाल एवं सुरेश गुप्ता के साथ सभी कवियों एवं शायरों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रोता तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *