बहराइच ( नानपारा)l सावन मास के अवसर पर नानपारा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िये जल लेने के लिए जाते हैं और वापस लौटकर काली कुंडा मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसी को देखते हुए तहसील नानपारा के एसडीएम प्रकाश सिंह ने काली कुंडा मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/एसडीएम ने नगर पालिका कर्मियों को मंदिर परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी मंदिर परिसर में पर्याप्त और उचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।