बसपा के इकलौते विधायक को श्रद्धांजलि 

Share
बलिया। टाऊन ण्टर कालेज में रविवार की दोपहर करीब 12.15 बजे बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान मौजूद राज्य सभा सांसद नीरज शेखर सहित अन्य ने बसपा विधायक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने स्व.उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।वहीं दो मिनट का मौन रख कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।राज्यसभा सांसद ने कहा कि स्व. उमाशंकर सिंह केवल राजनीति तक सीमित रहने वाले नेता नहीं थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध था। कहा कि उमाशंकर सिंह को यूं ही गरीबों का मसीहा नहीं कहा जाता था।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ जरूरतमंदों की सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। किसी गरीब, असहाय या पीड़ित व्यक्ति की समस्या उनके संज्ञान में आती थी तो वह उसके समाधान के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करते थे।कहा कि उमाशंकर सिंह का व्यक्तित्व केवल एक विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे सामाजिक व्यक्ति के रूप में भी लोगों के बीच स्थापित था, जो सुख-दुख की हर घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहता था। कहा कि उनके जाने से जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह की जनसेवा, सरल व्यवहार और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *