बलिया।स्वतंत्रता दिवस पर बलिया पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सेवा पदक से सम्मानित, 42 को मिला प्रशस्ति पत्र
बलिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन बलिया समेत जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलिया पुलिस के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए जनपद के कुल 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा/प्रदान की गई। इनमें 07 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 17 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं।अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में निरीक्षक ना.पु. महेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक ना.पु. अनिल कुमार, उपनिरीक्षक ना.पु. राजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक एमटी उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार त्रिवेदी, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार सिंह शामिल हैं।
वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, विपिन कुमार सिंह, विनय कुमार चौबे, अशोक कुमार, विनोद कुमार, नर्वदेश्वर यादव, योगेन्द्र यादव, रामचन्द्र यादव, रामु प्रसाद रेणुज, रविन्द्र कुमार, राकेश कुमार यादव, विकाश सिंह, रामसुन्दर प्रजापति, कांस्टेबल ड्राइवर चन्द्रभुषण यादव, कांस्टेबल आर्मोरर राजेश कुमार, कांस्टेबल आर्मोरर जय गुरुदेव सहित हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल हैं।इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सराहनीय सेवा के लिए बलिया पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा शौर्य के आधार पर दो पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किए जाने की घोषणा/प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वालों में एसआईएमटी लालजी सिंह एवं एचसीएपी दिनेश कुमार शामिल हैं। वहीं शौर्य के आधार पर रजत प्रशंसा चिन्ह से निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी तथा मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज सम्मानित हुए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 42 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइंस मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास प्रमुख रहे।इसके अलावा सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय साहनी, उपनिरीक्षक शिवचन्द यादव, उपनिरीक्षक बालचन्द, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी तथा सोशल मीडिया सेल के मुख्य आरक्षी अमित कुमार यादव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।समारोह में पुलिस के साथ बेहतर समन्वय एवं अभियोजन कार्य में योगदान देने वाले अभियोजन अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अभियोजक पीएन स्वामी, अभियोजक राकेश कुमार पाण्डेय, अभियोजक संजीव कुमार सिंह तथा अभियोजक अजय कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।उधर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं सर्किल के थानों में, थाना प्रभारियों ने थानों पर तथा चौकी प्रभारियों ने पुलिस चौकियों पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोगों के बीच मिष्ठान्न का वितरण भी किया गया। पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल रहा।