बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को विभिन्न तरीके से लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Share
रेवती(बलिया)बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को विभिन्न तरीके से लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को आईआरटीएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बसपा विधायक को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम शुरू किया।जहां बैरिया विधानसभा के 125 जगहों पर सार्वजनिक जगहों,मंदिरों,ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सोलर लाइट लगाने का शुभारम्भ किया गया।श्रीनगर मार्ग पर पगला बाबा स्थल पर सोलर लाइट लगाने के लिए देकर इस अभियान का शुभारम्भ किया। आईआरटीएस अधिकारी ने कहा कि हमारे रिश्तेदार उमाशंकर सिंह जो रसड़ा से विधायक थे।उनका दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। उसे पुण्य आत्मा जो पूरे जिले में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया है।जिसमें हमारे बैरिया क्षेत्र में जितने भी बाजार, मंदिर,सार्वजनिक जगह है, चट्टी चौराहे हैं। जहां रात में अंधेरा रहता है।सर्प दंश‌ की घटनाएं होती हैं।विभिन्न परेशानियां होती है।इससे निजात दिलाने के लिए पूरे क्षेत्र के चट्टी-चौराहे,बाजरों, सार्वजनिक जगहों पर सोलर लाइट लगवाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के तहत हम विकास पुरुष को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कहा कि हाईवे पर जितने भी बाजार है,वहां पहले ही सोलर लाइट लगवा चुके हैं।सैकड़ों जगहों पर सोलर लाइट लगाया जा रहा है।कहा कि उनकी छवि विकास पुरूष के रूप में थी।तो हमें लगता है कि विकास पुरूष को विकास के साथ ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर सचिन सिंह,शैलेश मिश्रा,अभिषेक सिंह,संजय माली, अनुज सिंह,अभिषेक तिवारी,हरि प्रसाद केसरी,हरि सिंह,मुन्ना पासवान, विजय सिंह,विजय पाठक, रवि रंजन सिंह ,सचिन पासवान ,अमित सिंह, दिलीप मिश्रा,परमहंस वर्मा,राजा गोंड,सुशील सिंह,प्रदीप सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *