एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में खिरवा टोला के ग्रामीण

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के राजासरई गांव स्थित खिरवा टोला में करीब एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को सड़क पर उतर आया। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक माह पूर्व टोले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी शिकायत बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों पर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में बदलने के निर्देश होने के बावजूद एक माह बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो संबंधित सब-स्टेशन का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में राजू पांडेय, सुखयी राम, आयुष पांडेय, रामभजन, जिंदलाल गोंड़, रमेश, कमलेश, सुरेश, अखिलेश, अनिता, सीमा, रोली और शिव प्रसाद गोंड़ सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *