स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में इमरती कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा

Share

कॉलोनीवासियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जनसेवा और विकास में योगदान को किया याद सोनभद्र। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समाजहितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। वक्ताओं ने कहा कि इमरती कॉलोनी के विकास एवं उत्थान में भी स्व. उमाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलोनीवासियों के साथ उनके आत्मीय संबंध थे और वे लोगों के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहते थे। उनके स्नेह, सहयोग और योगदान को कॉलोनीवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विमल चतुर्वेदी, हरिप्रबोध पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, नीटू मेहता, रितेश सिन्हा समेत इमरती कॉलोनी के अन्य निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *