संत जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षिका रागिनी शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने राष्ट्रध्वज फहराया।समारोह में कक्षा चार के विद्यार्थियों ने शिक्षिका एनिस के निर्देशन में समूहगान प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा अंशिता ने प्रभावशाली भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व, नागरिकों के कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ समारोह के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल देश से प्रेम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी देशभक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अथर्व तिवारी, मिहिर, अपराजिता यादव एवं आन्या शुक्ला ने किया। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *