बहराइच ( पयागपुर ) । पयागपुर नगर क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आस्था के प्रमुख केंद्र वार्ड नंबर-7 स्थित काली माता मंदिर तथा वार्ड नंबर-5 स्थित खागा दाई मंदिर परिसर में बारिश का पानी भर गया है। इसके साथ ही आसपास के गांवों और किसानों के खेतों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।सभासद अनुपम सिंह, विवेक नारायण सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि एक दिन और तेज बारिश हुई तो पानी लोगों के घरों में घुस सकता है। लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर नालियों और जल निकासी के रास्तों पर मकान बन जाने से नालियां पट गई हैं, जिसके कारण बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteस्थानीय लोगों ने जल निकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी परमिता सिंह को जानकारी दी। सूचना मिलते ही उन्होंने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा कराया। अधिकारी ने समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त होने से मंदिर परिसरों, आबादी और किसानों के खेतों में जमा पानी की समस्या से राहत मिलेगी।